20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत में पति,ससुर गिरफ्तार,पुलिस की त्वरित कार्रवाई रंग लाई ।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
मझौलिया थाना क्षेत्र के गढ़वाबाजार में 20 वर्षीय विवाहिता रेशमा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति,ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया यह घटना 25जून 2026 को हुई थी।पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़वाबाजार निवासी,रेशमा खातून,20 वर्ष,पति,अफरोज आलम, की संदिग्धअवस्था में मृत्यु हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का एफएसएल टीम से निरीक्षण कराया,इसके बाद मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया।मृतका के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन केआधार पर, मझौलिया थाना कांड संख्या 566/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी,अफरोजआलम और खेदु देवान को गिरफ्तार कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस की छापेमारी टीम का नेतृत्व,थानाध्यक्ष,अमर कुमार ने किया।टीम में अनुज कुमार ओझा,विवेक कुमार, महताबआलम तथा थाना रिजर्व बल के जवान शामिल थे। बेतिया पुलिस ने संवाददाता को बताया कि मामले की जांच विधिसम्मत तरीके से जारी है,साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम