ट्रेन की चपेट मेें आने से 20 वर्ष की युवक की हुई मौत।
बेतिया, बिहार।
बेतिया सुगौली रेलखंड पर एक दर्दनाक घटना घटने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि थावाइयां और बखरियां पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित कुर्मीटोला के पास ट्रेन के चपेट मेंआने से एक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर पूरे क्षेत्र फैल गई,घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड पड़ी। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि युवक रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था,तभी तेज रफ्तार से गुजर रही एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया,टक्कर इतनी भीषण रही कि उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकरआवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मझौलिया थानाअध्यक्ष अमर कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी,रामबाबू महतो के 20 बच्चे पुत्र, निकेश कुमार के रूप में की गई है,उन्होंनेआगे बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नितेश मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को घटना की सूचना दी।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया,गांव में भी शोक का माहौल छा गया,हर कोई इस हादसे का चर्चा कर रहा है, फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, हादसा कैसे हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट,जांच के बाद ही घटना के संबंध में पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Comments
Post a Comment