विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

धनंजय कुमार शर्मा
बलिया। उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम के 3.0'अभियान के अंतर्गत वन विहार,जीराबस्ती,में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह,जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉक्टर अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन,प्रभागीय  निदेशक पृथ्वीराज सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने नाम से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि जनपद में लगभग 6 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पेड़ पौधे हमें शुद्ध वायु, छाया और पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बेहद लाभदायक हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
     जिलाधिकारी ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जिले को 6 लाख 16000 पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसे जन सहभागिता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वह प्रत्येक वर्ष अपनी एक मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि तहसील, ब्लाक, तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है- " पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं, जीवन बचाएं और भविष्य संवारें। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम