उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बोधगया के दोमुहान से 390 लीटर किया गया अवैध शराब व बीयर बरामद,चार गिरफ्तार।
गया, बिहार।
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के बोधगया थाना अंतर्गत दोमुहान के निकट से एक चार पहिया वीआईपी वाहन से 390 लीटर अवैध देशी शराब व केन वीयर बरामद किया है। इस मामले में वाहन पर सवार चार शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि उजले रंग की होंडा सिटी कार से 132 बोतल विदेशी शराब एवं 672 केन बीयर बरामद किया गया है। जप्त शराब की मात्रा 390 लीटर बताई गई है। इसके अलावा इन शराब कारोबारी से तीन मोबाइल भी जप्त किया गया है ।उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त वाहन को पकड़ा गया है जिससे दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं उनका लाइनअप करने वाले दूसरे वाहन से दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम चंदन कुमार चालक( 24 वर्ष), रोशन कुमार (26 वर्ष ),कुंदन कुमार कश्यप (35 वर्ष) तथा सिकू कुमार (25 वर्ष)के रूप में पहचान की गई है ,जो सभी जहानाबाद जिले के काको व हुलासगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं ।छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक उमेश चंद्र, सिपाही विजय कुमार राय, विकास कुमार के अलावे होमगार्ड के जवान व सशस्त्र बल के लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment