पिकअप व ऑटो की टक्कर में में 4 लोगों की मौत,4 घायल,रेफर,मचा कोहराम।
बेतिया, बिहार।
बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है,संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसा,एक वाहन और टेंपो की जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें मृतकों में दो युवतियां,एक छोटा बच्चा तथा टेंपो चालक शामिल बताए जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार,हादसे में तीन मृतक बेतिया के नयाटोला, वार्ड नंबर 12 निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई,स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मृतकों की पहचान,रुबीना खातून औरआयशा खातून, तथा 7 वर्षीय बच्चा ज्याद खान तथा टेंपो ड्राइवर भैरव रावत के रूप में की गई है।
सभी घायलों का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहा है,मगर सभी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक के पिता और संबंधी सिवान जिले के रहने वाले हैं,जो बेतिया नयाटोला में किराए के मकान में रहते थे।बच्चों की छुट्टी में घूमने के लिएअम्मवामन झील सैर सपाटे के लिए गए थे,जो बहुत महंगा पड़ गया,जिसमें जीवनलीला ही समाप्त होगई
एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गई।
Comments
Post a Comment