माँ ही निकली 6 महीना का नवजात कातिल।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इस भ्रष्टयुग में एक कातिल मां नेअपने 6 महीने की नवजात का रोना बर्दाश्त नहीं कर उसका हस्आ से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया,फिर अपना ही गला रेतने काअथक प्रयास किया। मगर सास के द्वारा हसुआ उसके हाथ से छीनने पर उसकी जान बची,6 महीने के नवजात बच्चे की मृत्यु हो गई शासकीय चिल्लाने,हल्ला करने पर अगल-बगल के पड़ोसी पहुंचे,स्थिति को देखकर स्तब्ध हो गये। सास ने पुलिस को सूचना दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कातिल और घायल मां,सीमा देवी,उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार करने के साथ साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेज दिया।यह घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र का है,मृतिका की पहचान,पूजा कुमारी,जो गोपाल दास की बेटी बताई गई है।पुलिस ने कातिल मां से पूछताछ करना शुरू कर दी है।सीमा देवी बुरी तरह घायल है,उसके गले पर भी हंसुआ से काटने पर 4 टांका लगाया गया है। गोपालपुर थानाअध्यक्ष,अंकित कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में यह पता चला कि कातिल मां से पूछताछ के क्रम में प्रथम दृष्टिया मानसिक रूप से उसकी स्थिति ठीक नहीं है, इतना ही नहीं वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है,मगर इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
Comments
Post a Comment