आजादी के 79 वर्ष बाद भी सड़क से वंचित लालपुर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत सिरियावां पंचायत के ग्राम लालपुर में आजादी के बाद से लेकर आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। बरसात के दिनों में गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर विधायक, सांसद, जिला पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों को सैकड़ों बार आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वर्षों से केवल आश्वासन मिलते रहे, जबकि सड़क की स्थिति लगातार बदतर होती गई है। जबकि इस सड़क के आसपास करीब 5 से 6 गांव है एवं करीब दस हजार की आबादी है। चुनाव के समय जनप्रतिनिधि केवल झूठे वादे करते है और ग्राम लालपुर के जनता हर बार इन जनप्रतिनिधि के झूठे वादों के शिकार हो जाते है।
खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के मौसम में एंबुलेंस और अन्य वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि ग्राम लालपुर की सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम