8 दिनों से लापता युवक का अतापता नहीं,परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगायाआरोप,सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिले के मैनाटांड़ प्रखंड अंतर्गत बस्ठा गांव निवासी राजा हुसैन मियां पिछले आठ दिनों से लापता हैं। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि वेअपने बेटे के लिए नाश्ता लेकर नरकटियागंज के मलदहिया पोखरिया स्थित मदरसा गए थे।मदरसा में नाश्ता देने के बाद घर लौटने के क्रम में वे अचानक लापता हो गए,तब से लेकरअब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से वे लगातार ही वह  शिकारपुर थाना,मैनाटांड़ थाना का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिनअभी तक राजा हुसैन मियां की तलाश में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका। परिवार के लोगों ने प्रशासन से गुमशुदा व्यक्ति की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए उनसे पैसे की मांग की गई,हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई,संबंधित पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोईआधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं। राजा हुसैन मियां केअचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है।परिजन के साथ ग्रामीण भी लगातार उनकी खोजबीन में जुटे हुए हैं,आम लोगों से भी सहयोग की अपील कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम