बाराचट्टी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम का ताजिया और अखाड़ा जुलूस।
रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का त्योहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस अवसर पर बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सुलेबट्टा मैदान में भव्य मेले और अखाड़े का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मेले में आस-पास के दर्जनों गांवों से अखाड़ा दल शामिल होने पहुंचे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोभ, छौड़ाबांध गांव से कुल दो भव्य ताजिया और 15 अखाड़ा दल सुलेबट्टा मैदान पहुंचे, जहां खिलाड़ियों ने लाठी-डंडे और पारंपरिक से हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के महिला, पुरुष और बच्चों ने भारी संख्या में पहुंचकर जुलूस देखा और मेले का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन आपसी कौमी एकता की एक अनूठी मिसाल बना।मेले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। क्षेत्र के सभी संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट की सीधी निगरानी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बाराचट्टी थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार गश्त करते नजर आए, जिसके कारण पूरा महोत्सव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
Comments
Post a Comment