प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही मनाएं मुहर्रम का पर्व : उर्दू एक्शन कमेटी वैशाली

मोहम्मद आसिफ अता
हाजीपुर, वैशाली, बिहार।
उर्दू एक्शन कमेटी बिहार के अध्यक्ष एवं दैनिक कौमी तंजीम के प्रधान संपादक जनाब एस.एम. अशरफ फरीद की प्रेरणा से पूरे बिहार में उर्दू जागरूकता अभियान की गूंज सुनाई दे रही है। इसके सकारात्मक प्रभाव अब राज्य के बाहर भी देखने को मिल रहे हैं, जिसकी खबरें लगातार दैनिक कौमी तंजीम के माध्यम से पाठकों तक पहुंच रही हैं।
यह बातें उर्दू एक्शन कमेटी वैशाली के अध्यक्ष मोहम्मद अज़ीमुद्दीन अंसारी, महासचिव प्रोफेसर तौकीर सैफी, सचिव मोहम्मद शाहनवाज़ अता, फ़ैज़ रसूल , एजाज आदिल तथा कोषाध्यक्ष अब्दुल कादिर बिहारी, उर्दू एक्शन कमेटी से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता राजू वारसी, एम जसीमुल हक, पत्रकार मोहम्मद दिलशेर ने अपने संयुक्त प्रेस बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि हिजरी संवत का पहला महीना मुहर्रमुल हराम 1448 हिजरी प्रारंभ हो चुका है। इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों, भाईचारे के प्रतीक नागरिकों तथा विशेष रूप से मुस्लिम समाज को मुहर्रम की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि मुहर्रम का पर्व शहीद-ए-कर्बला की याद में मनाया जाता है। इसे पूरी श्रद्धा, सम्मान और गंभीरता के साथ मनाया जाना चाहिए। इस दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का परिचय देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उर्दू एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं सरकारी नियमों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करते हुए मुहर्रम का पर्व मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से अखाड़ा समितियों एवं उनके संरक्षकों से आग्रह किया कि वे प्रशासन की गाइडलाइन के दायरे में रहते हुए ही ताजिया और अखाड़े को कर्बला तक ले जाएं तथा पूरे पर्व का आयोजन कानून और निर्धारित नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करें।


Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम