दो बाइकों कीआमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत,दूसरा बुरी तरह घायल।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
दो बाइकों कीआमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में एक युवक की मृत्यु हो गई,दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया।मृत युवक की पहचान, 
श्रीनगर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी, महेश राम,उम्र 25 वर्ष,पिता प्रभु राम के रूप में की गई। पुलिस पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जप्त कर लिया।
परिजनों ने संवाददाता को बताया कि महेश बाइक से मोबाइल बनवाने के लिए निकला था,इसी दौरान फतेहपुर राइसमिल के पास उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई।स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए,सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची,आवश्यक कार्रवाई शुरू की,हादसे में महेश राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक के बड़े भाई, रणजीत राम ने संवाददाता को बताया कि महेश मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण में सहयोग करता था,घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल दौड़ गया।आसपास के ग्रामीण भी शोक में डूब गए।अस्पताल नाका प्रभारी विजय कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम