रसड़ा कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का उजागर करते हुए शातिर चोर व सुनार को किया गिरफ्तार।

कब्जे से ₹1.10 लाख नकद,गलाया हुआ सीने का टंच, चांदी की टिकिया व बिस्किट  बरामद।
  रिपोर्ट -  किशन जयसवाल
रसड़ा,बलिया।उत्तर प्रदेश। 
बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली पुलिस को चोरी की एक बड़ी घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर और चोरी के आभूषणों को गलाकर नए जेवर बनाने वाले सुनार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
    पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से ₹1.10 लाख नकद, सोने-चांदी के आभूषण, गलाया हुआ सोने का टंच, चांदी की टिकिया, बिस्किट,सोने का लाकेट, कान का आभूषण तथा दो आधार कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है।
 जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक परिवार के सदस्य 25 जून को वाराणसी गए हुए थे। इसी दौरान 26-27 जून की रात बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर रसड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
   जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 28 जून को बनियाबांध मोड़ के पास से उमेश राम और विवेक कुमार सोनी उर्फ शुभम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी उमेश राम ने रसड़ा क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि चोरी किए गए सोने-चांदी के गहनों को वह विवेक कुमार सोनी के पास गलाने के लिए देता था। विवेक चोरी के आभूषणों को गलाकर नए जेवर तैयार कर उन्हें ग्राहकों को बेच देता था।
   पुलिस अभिलेखों के अनुसार मुख्य आरोपी उमेश राम के विरुद्ध पहले से चोरी,आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम