वर पक्ष के द्वारा शादी में नकली जेवर देने से दूल्हा और पिता को बनाया बंधक।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
शादी में वर पक्ष के द्वारा वधू पक्ष के दुल्हन को नकली जेवर देने का राज खुलने से 
वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हा और उसके पिता को बंधक बना लिया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया वार्ड नंबर 9 में, एक शादी समारोह में उस समय विवाद हो गया जब जयमाला के बाद कन्या निरीक्षण के रसम के दौरान दूल्हा पक्ष द्वारा लाये गए  गहनों के नकली होने का पर्दाफाश हो गया,इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ,आक्रोश करते हुए दुल्हन पक्ष ने दूल्हा तथा उसके पिता को बंधक बना लिया। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,पूर्वी चंपारण जिले के रामबाबू थाना क्षेत्र के बेरिया गांव से बारात को लालसरैया निवासी,मनबोध साहनी के घर आई थी,जयमाला रसम शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद कन्या निरीक्षण के दौरान गहनों की जांच की गई तो पता चला कि दूल्हा पक्ष द्वारा लाये गए जेवरअसली नहीं,बल्किआर्टिफिशियल है यह जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा,विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई,हंगामे के बीचअधिकांश बाराती मौके से फरार हो गए वही लड़की पक्ष ने दूल्हा उसके पिता को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की मोबाइल पुलिस टीम मौके पर पहुंचक्कर दोनों को सुरक्षित मुक्त कराकर मझौलिया थाना ले आई। थानाअध्यक्ष,अमर कुमार ने संवाददाता को बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के सूचना पर पुलिस ने तत्काल बीचबचावो कर दूल्हा और उसके पिता को सुरक्षा की दृष्टिकोण से रातभर थाना परिसर में रखा गया। मामले को लेकर पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है,आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम