नाजिया एलाही के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर रायबरेली में शांतिपूर्ण पैदल मार्च कर एसपी को सौंपा गया ज्ञापन।
रायबरेली, उत्तर प्रदेश।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया एलाही द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब (स.अ.व.) एवं उनकी पत्नी हजरत आयशा (रज़ि.) के संबंध में कथित रूप से की गई अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रायबरेली के नागरिकों ने जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में रायबरेली शहर में बस स्टैंड (निकट जीआईसी ग्राउंड) से डिग्री कॉलेज तक एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाल कर पुलिस अधीक्षक रायबरेली को एक ज्ञापन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त टिप्पणी से विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा इससे सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। नागरिकों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कानून के तहत उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। आयोजकों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा समाज में शांति, न्याय और आपसी सम्मान का वातावरण कायम रखा जाए। आयोजकों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा समाज में शांति, न्याय और आपसी सम्मान का वातावरण कायम रखा जाए।
--------------
Comments
Post a Comment