शांति और सौहार्द का संदेश, मुहर्रम के मद्देनज़र शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला प्रशासन स्तर पर आगामी मुहर्रम पर्व के देखते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिला पदाधिकारी,तरनजोत सिंह एवं वरीय पुलिसअधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम ने किया। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों सेआपसी भाईचारा,शांति एवं सौहार्द बनाए रखने,किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने कीअपील की गई। अधिकारियों ने संवाददाता को बताया कि मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।जिला पदाधिकारी ने आमजन सेअपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवाअफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें,पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन का पूर्णरूप से सहयोग करें।
फ्लैग मार्च में जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी,दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम