पंखे से फंदा लगाकर युवती ने कीआत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस,मचा कोहराम ।
बेतिया, बिहार।
नगरथाना क्षेत्र के पीयूनीबाग वार्ड नंबर 22 निवासी इंदु बाला का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरिस्वारोड स्थित एक किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका हुआ मिला।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकीआत्महत्या नहीं मानते हुए हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। मृतक के बड़े भाई मिथुन कुमार ने संवाददाता को बताया कि हिंदू बड़ा शहर में किराए के मकान में रहकर बा की पढ़ाई कर रही थी इसके साथ ही वह प्रतिदिन प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारीभी कर रही थी।मृतक के पिता,कृष्णा राम ने भी हत्या करआत्महत्या का रूप देने का इल्जाम लगाया है।मृतक के पिता चालक का काम करते हैं,उन्होंने संवाददाता को बताया कि उनकी बेटी ऐसा कदम उठाई ही नहीं सकती है,उन्होंने प्रशासन से विधिवत जांच की मांग के साथ न्याय दिलाने का भी मांग की है,साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है। मुदस्सिर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Comments
Post a Comment