धोखाधड़ी से निकली गई धनराशि को सुखपुरा पुलिस ने आवेदक के खाते में कराया वापस।
बलिया।उत्तर प्रदेश
बलिया पुलिस बयान के अनुसार शिकायतकर्ता राहुल कुमार चौहान पुत्र इन्दल चौहान निवासी आसन थाना सुखपुरा जनपद बलिया द्वारा दिनांक 05.01.2026 को साईबर पोर्टल पर आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसमें शिकायतकर्ता के बैंक खाते से कुल 50,000/- रूपये फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/ नोडल साइबर सेल बलिया संजय वर्मा व क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के निर्देशन में थाना सुखपुरा बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप शिकायतकर्ता श्री राहुल कुमार चौहान पुत्र इन्दल चौहान निवासी आसन थाना सुखपुरा जनपद बलिया के खाते में मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की कुल धनराशि 50,000/- को वापस कराया गया । शिकायतकर्ता द्वारा थाना सुखपुरा व बलिया पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
Comments
Post a Comment