एक ही परिवार के पांच लोगों को घर में घुसकर पीटने का आरोप।
क्षेत्र के औराटार की एक महिला ने रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल को लिखित शिकायत देते हुए एक ही परिवार के आठ लोगों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी सहित गाली गलौज का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है ।
पीड़िता रूना देवी ने आरोप लगाया है कि उसके गांव का एक परिवार उसे चौथी बार जबरन घर में घुसकर मारपीट किया है ।जिसके कारण वे लोग मर्माहत हो गए हैं ।पीड़िता का आरोप है कि यह शिकायत लेकर जब वह निचलौल थानाध्यक्ष के पास गयी तो थानाध्यक्ष उसके विपक्षी गणों के साथ मिलकर उसे ही धमकाने लगे ।पीड़िता का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी के पास जाकर न्याय की गुहार लगाएगी ।इस संबंध में सीओ निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी ।
Comments
Post a Comment