श्री हनुमत सेवा समिति मऊ के तत्वाधान में संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन।

धनंजय कुमार शर्मा
मऊ।उत्तर प्रदेश। 
 जनपद मऊ नगर में श्री हनुमत कृपा सेवा समिति मऊ के तत्वावधान में शनिवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, हनुमान घाट पर श्री सुंदरकांड पाठ परिवार द्वारा संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हनुमान जी महाराज के महामंत्र के जाप से हुआ। 
इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए समिति के प्रमुख चंद्र शेखर अग्रवाल "चंदू चाचा" ने कहा कि श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद की प्राप्ति होती है। प्रभु रोग, दोष और भय का नाश कर बुद्धि, बल व साहस प्रदान करते हैं। पाठ में सम्मिलित डॉक्टर राम गोपाल गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा..संकटमोचन हनुमान जी कलियुग के प्रत्यक्ष देवता हैं। सच्चे मन से उनका स्मरण करने पर सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। सुंदरकांड का पाठ आत्मबल बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मकता का संचार करता है। हनुमान जी की भक्ति ही मनुष्य को भवसागर से पार लगाती है।
पाठ में मनोज तिवारी, आशीष सिंह, डॉ. राम गोपाल गुप्ता, दीप गुप्ता, रामप्यारे गुप्ता, अजय गुप्ता, अजय मिश्र तथा धनंजय वर्मा ने विभिन्न मनमोहक स्वरों में सुंदरकांड का पाठ किया। इस अवसर पर हरेंद्र यादव द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।पाठ के समापन पर विधिवत आरती व भोग लगाने के पश्चात सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ठाकुर प्रसाद शर्मा, छवि श्याम शर्मा, मोती लाल विश्वकर्मा, आशीष प्रजापति, अजीत वर्मा, विकास विश्वकर्मा, श्री राम लोहिया, विजय प्रताप सिंह, सुंदर सिंह, कैलाश जायसवाल, दीपक कुमार, अश्विनी वर्मा समेत सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम