भारतीयों के नागरिकता का कौन सा दस्तावेज मान्य होगा भारत सरकार इसकी पुष्टि करें,आम नागरिक को उपलब्ध कराये - सुरैया शहाब

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
भारतीय नागरिक कोअपनी नागरिकता सिद्ध करने के लिएआधार कार्ड,वोटर आईडी कार्ड,राशन कार्ड,पैन कार्ड,पासपोर्ट की कोई मानयता नहीं दी जा रही है, इससे भारतवासियों के सामनेभारतीय नागरिकता सिद्ध करने पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है,आखिर कौन सा दस्तावेज देशवासियों के लिए भारतीय नागरिकता सिद्ध करने के लिए उपयोगी होगा। आखिर क्यों सरकार ने आधारकार्ड,पैनकार्ड,वोटर आईडी कार्ड,राशन कार्ड, पासपोर्ट जारी किया,क्या इन दस्तावेजों को जारी करने के पहले सरकार को इस पर मंथन करनी चाहिए थी। आखिर क्यों सरकार चुनाव कराने में,आधार कार्ड, वोटरआईडी कार्ड,राशन कार्ड,पैनकार्ड की मान्यता देती है।विगत 80 वर्षों से इन कार्डों की मान्यता मिलतीआ रही है,अब इस पर प्रश्न क्यों खड़ा किया जा रहा है।भारत के संविधान में क्या कोई ऐसा प्रावधान किया गया है कि सरकार द्वारा निर्गत आधार कार्ड, वोटर आईडी राशनकार्ड,पासपोर्ट,पैनकार्ड की मान्यता भारतीय नागरिकता सिद्ध करने के लिए मान्य नहीं होगी?
भाजपा शासित केंद्र की मोदी सरकार ने इन सभी दस्तावेजों को नागरिकता सिद्ध करने के लिएअमान्य कर दिया है।सरकारी यह बताए कि भारत में आखिर नागरिकता के पक्के सबूत क्या है,उसको सरकार सभी देशवासियों को उपलब्ध कराये।ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता पर्ची हीअब भारतीयों की नागरिकता सिद्ध करने की पहचान बनेगी।सरकार को इस पर स्पष्ट निर्णय लेना होगा ताकि 
देशवासीअपनी नागरिकता सिद्ध कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम