तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर,उछलकर गिरे, हुई मौत।
बेतिया, बिहार।
एक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप चालक न एक साइकिल सवार वृद्ध को जबरदस्त टक्कर मारी, टक्कर लगने से वृद्ध 5 फीट ऊंचा से गिरने से मौत हो गई
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि सोदरा थाना क्षेत्र के कामता राजपुर गांव के पास एक सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई मित्र की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा निवासी, 65 वर्षीय जोगेंद्र शाह के रूप में की गई है।वह साइकिल सेअपने घर लौट रहे थे,तभी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया,ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी,सहोदरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरी परिवार में मातम छा गया,आसपास के ग्रामीण मृतक के घर पहुंच कर सांत्वना दी। थाना अध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने संवाददाता को बताया कि घटनास्थल पर दोनों तरफ सीसीटीवी लगे हुए हैं,जिनके फुटेज केआधार पर पिकअप और उसके चालक की पहचान की जा रही है। मृतक की पत्नी चंद्रावती देवी ने संवाददाताओं को बताया कि मृतकअपने परिवार का पालनपोषण करते थे,उनकी चार बेटियां,दो बेटे हैं।
मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment