प्रतियोगी परीक्षा में कुप्रबंधन, महंगाई एवं बेरोज़गारी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।

जन्दाहा, हाजीपुर,(वैशाली), बिहार।
 युवाओं के भविष्य के साथ लगातार हो रहे खिलवाड़, प्रतियोगी परीक्षाओं में व्याप्त कुप्रबंधन, बार-बार हो रहे पेपर लीक, बेलगाम महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने जंदाहा के अंबेडकर चौक पर प्रखंड अध्यक्ष चंदन झा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद एक सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंदन झा एवं मुन्ना अंसारी के संचालन में की गई। एनएसयूआई प्रदेश सचिव उत्तम कुमार ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के कारण देश और प्रदेश का युवा निराश और हताश है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता का अभाव, पेपर लीक की घटनाएं तथा परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है। मौके पर मौजूद कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष चंदन झा एवं मोहम्मद सलीम ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। एक ओर युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। वही मोहम्मद आशिफ ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। सरकार युवाओं, छात्रों और आम जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है। रोजगार सृजन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और महंगाई पर नियंत्रण के बजाय सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है, जिसका खामियाजा देश की जनता भुगत रही है। इस मौके पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव उत्तम कुमार ठाकुर,सुबोध पासवान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद एजाज सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम