शेर-ए-बिहार, संघर्षशील व्यक्तित्व और मजदूर-शोषित वर्ग की मजबूत आवाज राजू वारसी बने इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष




मोहम्मद आसिफ अता
हाजीपुर/पटना।
बिहार की प्रसिद्ध सामाजिक एवं जननेता छवि वाले व्यक्तित्व, शेर-ए-बिहार, संघर्ष के प्रतीक, मजदूरों, शोषितों, वंचितों तथा इदरीसिया दर्ज़ी समाज की बुलंद आवाज जनाब मोहम्मद इमरान अली उर्फ राजू वारसी, निवासी महुआ (वैशाली), को इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन, बिहार का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज़ अता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह बताते हुए उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब अली इमाम भारती ने राजू वारसी पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजू वारसी अपनी योग्यता, मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा इदरीसिया दर्ज़ी समाज के अधिकारों, विकास, शिक्षा और कल्याण के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 से राजू वारसी इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के प्रदेश महासचिव के रूप में कार्य करते हुए समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। वे दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति, दर्ज़ी, धुनिया एवं रंगरेज़ समाज के विकास के लिए धुनिया कोऑपरेटिव (सहकारी समिति) के गठन और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की मांग बिहार सरकार से लगातार करते रहे हैं।
इससे पहले वे इंसाफ मंच के बैनर तले मजदूरों, गरीबों, शोषितों एवं वंचित समाज के लोगों की आवाज़ बुलंद करते रहे हैं। छात्र जीवन में भी उन्होंने मुजफ्फरपुर कॉलेज में छात्र नेता के रूप में छात्रों के अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनकी इसी सक्रियता, संघर्षशीलता और सामाजिक कार्यों के कारण वे आज भी समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
अंत में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, सफलता, दीर्घायु और समाज की सेवा के लिए निरंतर शक्ति एवं उत्साह प्रदान करें।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम