पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
बलिया।उत्तर प्रदेश
जनपद बलिया के करनई स्थिति वृंदावन शिक्षण संस्थान में पूर्व प्रधानमंत्री जननायक श्रद्धेय चंद्रशेखर जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर जनसेवा का संकल्प लेकर, डॉo सुषमा शेखर के नेतृत्व में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जांच के लिए सुबह से देर शाम तक क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।हजारों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क दवा,जांच ,स्वास्थ्य परामर्श देकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाया। शिविर आयोजक समाजसेवी डॉo सुषमा शेखर ने कहा कि लोग छोटी-छोटी बीमारियों को नजर अंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले लेती है। समय पर जांच और जागरूकता ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य नागरिक की विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सबसे मजबूत नींव है। जनसेवा के माध्यम से जननायक चंद्रशेखर जी के विचारों को आगे बढ़ना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। इस स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं,बुजुर्गों और युवाओं सहित हजारों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
Comments
Post a Comment