बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर अंडरपास निर्माण में बाधक।


रिपोर्ट विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
जिले के बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र के बारा, रोही, बुमेर, जयगीर एवं काहूदाग पंचायत के हजारों ग्रामीणों का आवागमन अंडरपास सड़क निर्माण में हो रही देरी के कारण प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाराचट्टी पुल के नीचे प्रस्तावित अंडरपास मार्ग के निर्माण में बिजली विभाग के खंभे और ट्रांसफार्मर बाधक बने हुए हैं ,जिन्हें अब तक नहीं हटाया गया है।इससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है और लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में जिला पदाधिकारी गया को भी आवेदन देकर बिजली विभाग को निर्देश जारी कर खंभा और ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की गई है।उन्होंने बताया कि संबंधित मार्ग इन पंचायत के लोगों के लिए सबसे नजदीकी और महत्वपूर्ण रास्ता था, लेकिन पुल के समीप जीटी रोड का कट बंद हो जाने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस मामले में स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि एन एच ए आई के अभियंताओं का कहना है कि जब तक बिजली विभाग द्वारा खंभा और ट्रांसफार्मर नहीं हटाया जाएगा तब तक अंडरपास निर्माण सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में अंचलाधिकारी, जिला पदाधिकारी और बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को पहले भी आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका यह भी कहना है कि मानसून शुरू होने के साथ नदी में बाढ़ आने की संभावना है जिससे वैकल्पिक रास्ते भी बंद हो जाएंगे। ऐसे में अंडरपास ही लोगों को आवागमन का एकमात्र सुरक्षित साधन होगा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की समस्या के कारण पूर्व में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इस मामले को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल यादव, पूर्व विधायिका समता देवी ,प्रखंड प्रमुख कविता देवी तथा बारा पंचायत के मुखिया की अनुशंसा के साथ करीब 400 ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन एनएचएआई और प्रशासन को भी सौंपा गया है।ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से जनहित में हस्तक्षेप करते हुए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर अंडरपास सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है। ताकि हजारों लोगों को आवागमन की समस्या और संभावित दुर्घटना से राहत मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम