गबन मामले में पूर्व मैनेजर गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
बेतिया, बिहार।
नगर के कालीबाग थाना पुलिस ने 32.16 लख रुपए के गबन मामले में फरार चल रहे एकआरोपित,मुथूट माइक्रोफिन कंपनी का पूर्वमैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार युवक की पहचान,शिवहर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव,वार्ड नंबर 11निवासी,मोहम्मद समीर के रूप में की गई है। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,पूर्व में बेतिया के सुप्रिया रोड स्थित मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड प्राइवेट कंपनी के मैनेजर के पद पर कार्यरत था,उसपर कंपनी के 682 खाताधारकों द्वारा जमा कराई गई कुल 32 लाख16 हजार 532 रुपए की राशि का गबन करने का आरोप है।काली कालीबाग थानाअध्यक्ष, अजयकुमार चौधरी ने संवाददाता को बताया कि कंपनी के डायरेक्टर,रंजीत दास की शिकायत पर मोहम्मद समीर के विरुद्ध कालीबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था,गुप्त सूचना मिली थी कि वह राजस्थान में छिपा हुआ था,पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित किसी वित्तीय लेनदेन के मिलीभगत से बेतियाआने वाला है,
सूचना केआधार पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी,इसी दौरान जब वह रेलवेस्टेशन जाने के लिए समाहरणालय चौक क्षेत्र में गुजर रहा था, तब तक पुलिस ने उसे दबोच लिया,गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस मामले कीआगे की कार्रवाई कर रही है।
Comments
Post a Comment