डॉ. टांक एवं टीम ने बस्तीवासियों एवं राहगीरों को पिलाया शीतल पेयशहीद वाल्मीकि सर्व समाज विकास समिति कार्यकर्ताओं ने की जनसेवा।
जयपुर. राजस्थान।
निर्जला एकादशी पर शहीद वाल्मीकि सर्व समाज विकास समिति, कठपुतली नगर द्वारा सेवा एवं मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बस्तीवासियों एवं राहगीरों के लिए शीतल पेय वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आइसक्रीम, फ्रूटी, लस्सी एवं रसना का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया तथा समिति के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी टांक, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री गजानंद खींची सहित वार्ड 147 भाजपा प्रत्याशी हेमराज खींची, नीरज, रोहित, मनीष सेन, वहीद खान, जीतू सेन, रवि भाट, अरुण गोगलिया, दीपक सोनवाल, विजय टांक एवं विनीत चांवरिया का विशेष सहयोग रहा।
इसके अतिरिक्त रामकिशन परेवा एवं पूजा खटीक ने फ्रूटी एवं लस्सी वितरण में तथा रतन चंदेल एवं अजय चंदेल ने रसना के पैकेट वितरित कर सेवा कार्य में योगदान दिया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा एवं जनकल्याण के ऐसे कार्य भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन सभी नागरिकों को निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सेवा, सद्भाव एवं सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।
Comments
Post a Comment