सोनौली पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब एवं सिगरेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

करूणाकार राम त्रिपाठी 
महराजगंज, उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली के नेतृत्व में थाना सोनौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
चौकी प्रभारी सोनौली उ0नि0 उमाकान्त सरोज मय हमराह पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम फरेन्दी तिवारी तिलहवा रोड स्थित बाउंड्रीवाल के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 06 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (RED LABEL JOHNNIE WALKER 750 ML) तथा दो ट्रॉली बैगों में कुल 38 पैकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट बरामद हुई।बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 59/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
यशपाल गावा पुत्र हाकम राय गावा निवासी –ए-68, गणेश नगर, थाना तिलक नगर, नई दिल्ली
उम्र – लगभग 72 वर्ष
बरामदगी-
06 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (RED LABEL JOHNNIE WALKER 750 ML)
02 ट्रॉली बैग में कुल 38 पैकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 उमाकान्त सरोज, चौकी प्रभारी सोनौली
2.का0 बासुदेव यादव
3.का0 अश्वनी यादव
4.का0 आयुष चौबे

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम