महराजगंज में 1 से 14 जुलाई तक रोजगार शिविर, 10वीं पास युवाओं के लिए सुरक्षा गार्ड भर्ती।


महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय सुरक्षा दक्षता परीक्षण एवं SIS Limited के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के सभी विकास खंड कार्यालयों में 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक सुरक्षा गार्ड भर्ती हेतु रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे।
भर्ती शिविर संबंधित विकास खंड कार्यालय परिसर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।
भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 1 एवं 2 जुलाई को सिसवा और नौतनवा, 3 एवं 4 जुलाई को मिठौरा और घुघली, 6 एवं 7 जुलाई को फरेंदा और निचलौल, 8 एवं 9 जुलाई को लक्ष्मीपुर और पनियरा, 10 एवं 11 जुलाई को परतावल और धानी तथा 13 एवं 14 जुलाई को सदर और बृजमनगंज विकास खंड कार्यालय परिसर में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : 7233881429, 7380978042 एवं 9455609644।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम