नदी में डूबने से 10 वर्षीय दो बच्चियों की हुई मौत, चित्कार से गूंजा घर।
बेतिया, बिहार।
मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धोखरान्हा पंचायत के पुरैनासरेह स्थित अकदहवा नदी में डूबने से दो 10 वर्षीय बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है,आसपास के लोगों में कोहराम मच गया।
मृत बच्चियों की पहचान, बरवासेमराघाट पंचायत के
वार्ड संख्या 13 स्थित ओझामठिया गांव निवासी, शत्रुमोहन शाह की पुत्री, राधा कुमारी,दशरथ शाह की गोद ली हुई पुत्री,गुंजा कुमारी के रूप में की गई।
दोनों स्थानीय सरकारी विद्यालय में कक्षा 5 की छात्राएं थी। घटना के बारे में संवाददाताओं को पता चला है कि दोनों बच्चियों घोघा चुनने के समय गहरे पानी में डूब गई। दोनों बच्चियों को नदी से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उ दोनों बच्चियों को मृत् घोषित कर दिया।पुलिस को सूचना मिलने पर, घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। बच्चों के पिता लुधियाना में मजदूरी का काम करते थे,फोन करके उनको सूचना दी गई।
Comments
Post a Comment