10 दिन से लापता युवक बेतिया रेलवे स्टेशन से सकुशल हुआ बरामद।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
साठी थाना क्षेत्र के बहु बहुअरवा खजुरिया वार्ड संख्या 6 निवासी,रुदल दास का 19 वर्षीय पुत्र, छोटेलाल दास जो पिछले 10 दिनों से लापता था, उसे साठी पुलिस ने सुबह बेतिया रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया युवक के मिलने से उसके परिजनों ने राहत की सांस ली। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार 25 जुलाई को छोटेलाल अपनी बहन को साठी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़वाने गया था,बहन को ट्रेन में बैठाने के बाद वह घर नहीं लौटा।बहुत खोजबीन,सारे इष्टमित्र, सगेसंबंधियों के यहां खोजने के बाद परिजनों ने साठी थाने मेंआवेदन देकर उसकी बारामदगी की गुहार लगाई थी।थाना अध्यक्ष,राजन कुमार ने संवाददाता को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि युवक पिछले 10 दिनों से बेतिया रेलवे स्टेशन पर रह रहा है,सूचना मिलने पर पुलिस टीम भेज कर उसे बरामद कर लिया गया, अनुसंधानकर्ता दरोगा, चंद्रशेखर कुमार ने संवाददाता को बताया कि युवक का बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय ले जाया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम