उभांव पुलिस ने डायल - 112 पर लूट की झूठी सूचना देकर गुमराह करने वाले तीन युवकों को किया गिरफ्तार।
बिल्थरारोड, बलिया। उत्तर प्रदेश।
उभांव पुलिस ने डायल -112 पर लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले 3 युवकों को आज गिरफ्तार कर माननीय ग्राम न्यायालय बिल्थरारोड भेज दिया। बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार शनिवार (11.7.2026) सायं लगभग 19.55 बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तिर्नईखिजीरपुर में कुछ लोगों द्वारा दो लोगों की गाड़ी की चाभी और 4500 रुपए छीन लिए गए हैं। प्राप्त सूचना पर डायल -112 व उभांव पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर सचिन यादव पुत्र स्वर्गीय घुरा शंकर यादव निवासी जीउतपूरा(उम्र26वर्ष) यश यादव पुत्र अनिल यादव निवासी भीटा भुवारी( उम्र 20 वर्ष) और गुफरान पुत्र नवीनउल्लाह खान निवासी तिर्नईखिजिरपुर(उम्र 30) वर्ष को थाने पर लाया गया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उन लोगों ने झूठी सूचना देकर डायल -112 बुलाया था। गाड़ी की चाबी निकालने और ₹4500 रुपये छिनने जैसी कोई घटना घटित ही नहीं हुई थी।डायल -112 पर झूठी सूचना देने व गुमराह करने को लेकर तीनों युवकों/अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर धारा 170/126/ 135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान कर माननीय ग्राम न्यायालय बिल्थरारोड जनपद बलिया भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवी प्रसाद मिश्रा, कांस्टेबल सर्वजीत यादव और कांस्टेबल बृजेश सिंह शामिल रहे।
Comments
Post a Comment