निजी,मिशनरी स्कूल में जुम्मा की नमाज पढ़ने हेतु 12.30 में छुट्टी करने की मांग :-सुरैया शहाब
बेतिया, बिहार।
जिले के शहरी,ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित निजी,मिशनरी विद्यालयों में जहां मुस्लिम समुदाय के छात्रअध्यनरत हैं,इन छात्रों के लिए जुमा की नमाजअदा करने हेतु छुट्टी का प्रावधान नहीं है, जबकि सरकारी विद्यालयों, कार्यालय में जुम्मा की नमाजअदा करने हेतु इसका प्रावधान किया गया है,मगर इन निजी एवं मिशनरी विद्यालयों में इस प्रावधान का उल्लंघन किया जा रहा है,जिससे मुस्लिम समुदाय के छात्रों को जुमा की नमाजअदा करने में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में,बिहार सरकार के शिक्षा विभाग, जिला पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी,मुस्लिम समुदाय केभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए इस बिंदु पर ध्यानआकृष्ट कराते हुए जनहित में,स्थानीय
मानवअधिकार -सह - सामाजिक कार्यकर्ता, सुरैया शहाब ने मांग की है कि ऐसे विद्यालयों में छात्रों को जुम्मा की नमाजअदा करने हेतु छुट्टी के समय में परिवर्तन करते हुए 12:30 में प्रतिशुक्रवार को छुट्टी करने काआदेश निर्गत करने की दिशा मेंअग्रसर करवाई की जाए ताकि समय पर,छात्र,उनके अभिभावक,जो बच्चों को विद्यालय लाने के लिए जाते हैं,उनको समय पर जुमा की नमाजअदा नहीं हो पाता है,क्योंकि जुम्मा की नमाज की प्रक्रिया 12:30 से प्रारंभ होकर 1.30 में समाप्त होती है,इन स्कूल में छुट्टी 1.15 और इसके बाद ही होने का प्रावधान है,ऐसा होने के कारण मुस्लिम छात्रों, अभिभावकों को नमाज
कीअदायगी में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है,मुस्लिम समुदाय के लिए जुमे की नमाजअदा करनाधार्मिक दृष्टिकोण सेअत्यंत ही महत्वपूर्ण के साथ संवेदनशील है।
Comments
Post a Comment