बेतिया के ऑडिटोरियम में 15 जुलाई को होगा भोजपुरी नाटक"फनिया वध"का मंचन।
बेतिया, बिहार।
चंपारण के क्रांतिकारी इतिहास,स्वतंत्रता संग्राम की अनकही घटनाओं को मंच पर जीवित करने के उद्देश्य से 15 जुलाई की शाम 6:30 बजे बेतिया केऑडिटोरियम में भोजपुरी नाटक "फनिया वध " का मंचन होना तय है। यह नाटक चंपारण के स्वतंत्रताआंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष पर आधारित है। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार सह नाटककार डॉक्टर दिवाकर राय ने संवाददाता को बताया कि इस प्रसूति में उन ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शाया जाएगा जिन सेआज की पीढ़ी काफी हद तक अनजान है।नाटक के माध्यम से यह जानने का अवसर मिलेगा कि बेतिया में अंग्रेजों के एक मुखबिर की सार्वजनिक हत्या क्यों की गई थी,चंपारण के किन-किन क्रांतिकारियों को काला पानी की सजा मिली थी,इसके पीछे क्या कारण थे,इसके अलावा स्वतंत्रताआंदोलन से जुड़े कईअन्य ऐतिहासिक प्रसंग को भी मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
Comments
Post a Comment