पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर जी की19वीं पुण्य तिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

जननायक के स्वस्थ सपने को दे रहे आकार:- डॉक्टर संजय सिंह। 
धनंजय कुमार शर्मा 
मऊ/बलिया।उत्तर प्रदेश 
वैश्विक स्तर पर अपने प्रभावी व्यक्तित्व की छाप छोड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी का अपने क्षेत्र से बहुत ही गहरा लगाव था।उन्होंने अपने पैतृक गांव में बड़े चिकित्सालय की नींव रखा। वर्षों तक बंद रहने वाले इस चिकित्सालय को शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम उनके सपनों को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के साथ ही जनरल मेडिसीन, गाइनी, बाल रोग, नेत्र रोग, डायलिसिस, सर्जरी जैसे विभाग क्रियाशील हो गए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके सपने को बोने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
संस्थान निदेशक, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर संजय सिंह ने यह उदगार बुधवार को जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल इब्राहिम पट्टी पर व्यक्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर जी की 19वीं पुण्यतिथि पर जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल में लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में वह बोल रहे थे।मेडिकल डायरेक्टर सुजीत सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े इस क्षेत्र में जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल के माध्यम से बहुत ही न्यूनतम शुल्क पर सर्वोच्च उपचार किया जा रहा है।
इस शिविर में 19 लोगों के आंखों का निशुल्क ऑपरेशन करने के साथ ही 84 लोगों की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान स्माइल ट्रेन संस्था द्वारा कटे होंठ व तालु सहित त्वचा रोगियों की जांच की गई। कार्यक्रम में प्रशासनिक निदेशक अरुण कुमार सिंह, गुणवत्ता प्रबंधन सुष्मिता सिंह, डॉक्टर एसपी सिंह, डॉक्टर मालविका राय, डॉक्टर विनिता सिंह, अमन प्रताप सिंह, आदि उपस्थिति रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम