20 घंटे से ठप 400 केवीए ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से लोग बेहाल।
बिल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।
नगर के जायसवाल मेडिकल स्टोर के समीप स्थापित 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर शनिवार शाम करीब सात बजे तकनीकी खराबी के कारण ठप हो गया। रविवार तक 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली संकट से हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं। लोगों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।
पानी के लिए भी जूझे लोग। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगी मोटरें बंद रहीं, जिससे पेयजल संकट गहरा गया। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। पूरी रात लोगों ने उमस और अंधेरे के बीच गुजारी। नगर के व्यापार पर भी पड़ा असर। लगातार बिजली नहीं रहने से दुकानों और प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित रहा। व्यापारियों का कहना है कि बिजली संकट के कारण कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ा और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। और दुकानें की लाइट बंद हो गई है
अवर अभियंता (जेई) रामविलाश खरवार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रांसफार्मर जली हुई है। विभाग जल्द से जल्द बिजली बहाल में लगा है उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था सामान्य होने में समय लग सकता है।
मोबाइल ट्रांसफार्मर नहीं आया काम।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में उपलब्ध मोबाइल ट्रांसफार्मर का भी इस दौरान उपयोग नहीं किया गया। क्योंकि अन्य जगह उसको लगाया गया है इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी और बढ़ गई।
जल्द बहाल हो बिजली : टिंकू
पूर्व सभासद सुनील कुमार 'टिंकू' ने कहा कि बिजली संकट से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उन्होंने विभाग से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
Comments
Post a Comment