बलिया में 20 शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सा कार्ड, डीबीटी से छात्रों के खातों में पहुंची सहायता राशि।

ब्यूरो चीफ किशन जयसवाल बलिया 
बलिया, उत्तर प्रदेश। 
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि वितरण, शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डीबीटी के माध्यम से करीब 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के खातों में यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, बैग और स्टेशनरी की खरीद के लिए 1200-1200 रुपये की सहायता राशि भेजी है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं करीब 10 लाख शिक्षकों और संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए बैंक के साथ एमओयू भी किया गया है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों को निशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है, उसी प्रकार प्रदेश सरकार शिक्षकों और उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में 20 शिक्षकों को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा वाले कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तीन लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को टूलकिट तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मंगला प्रसाद सिंह, ओजस्वी राज, मनीष कुमार सिंह, संजय मिश्रा, सुनीता श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम