श्रेष्ठ पत्रकार सम्मान 2026" से सम्मानित हुईं डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी।

 कहा— सत्य और निष्पक्षता की आवाज बनेगा 'दैनिक न्याय संगत खबर'
सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
 दैनिक न्याय संगत खबर के प्रथम अंक के विमोचन एवं सम्मान समारोह में पत्रकारिता, शिक्षा, समाज सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर की युवा कवयित्री, लेखिका, संपादिका, मंच संचालिका एवं समाज सेविका डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी को "श्रेष्ठ पत्रकार सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चारु चौधरी (उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष), डॉ. सौरभ पाण्डेय (धराधाम प्रमुख संत), राजन सिंह सूर्यवंशी (भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष) तथा वरिष्ठ पत्रकार सुनीलमणि त्रिपाठी के करकमलों से प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी ने दैनिक न्याय संगत खबर के प्रथम अंक के सफल प्रकाशन एवं नए सफर की शुरुआत पर पूरी संपादकीय टीम और प्रबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि "समाचार पत्र का नाम ही न्याय और संगत जैसे उच्च मूल्यों का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि इसकी कलम सदैव सत्य, निष्पक्षता और जनहित के लिए चलती रहेगी। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने भी समाचार पत्र की इस नई शुरुआत की सराहना करते हुए निष्पक्ष और जनपक्षधर पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सम्मानित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम