सशस्त्र सीमा बल परिसर में अन्तर्वाहिनी आर्म- रेसलिंग प्रतियोगिता- 2026 का किया गया आयोजन।

विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन) गया(बिहार) के अन्तर्गत 16वीं ,26वीं, 29वीं ,32वीं एवं 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कुल 30 प्रतिभागियों ने विभिन्न भार वर्गों (Weight Categories) में भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का परिचय देते हुए रोमांचक खेल  प्रस्तुत किया।
फाइनल मुकाबलों में 60 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में आरक्षी (सामान्य) आर्यन सिंह35 वाहिनी, चतरा (झारखंड), 70 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में आरक्षी (सामान्य) अक्षय 26वीं वाहिनी रांची (झारखंड) तथा 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में आरक्षी (सामान्य) विवेक विशाल, 29वीं वाहिनी, गया (बिहार) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में विजेता का खिताब प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के उप कमांडेंट रवि भूषण द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल भावना के लिए पदक प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम में डॉ.कन्नन हरिदास, उप कमांडेंट (चिकित्सा) 29वीं वाहिनी स.सी.बल, गया एवं  वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारीगण एवं बलकर्मी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम