शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026: जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश।


करुणाकर राम त्रिपाठी 
महराजगंज, उत्तर प्रदेश 
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने परतावल पंचायत इंटरमिडिएट कॉलेज एवं शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज, भिटौली बाजार पहुंचकर परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम तथा परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए जांच स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों के लिए क्लॉक रूम, पेयजल, सुविधाजनक फर्नीचर और स्वच्छ शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन एवं आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाए, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों की होगी।
उन्होंने परीक्षार्थियों के प्रवेश एवं जांच व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
पंचायत इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी के साथ आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक शिव प्रसाद उपाध्याय, आईपीएस (सेवानिवृत्त) ने भी परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम