उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 की प्रथम पाली शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न।

धनंजय कुमार शर्मा
बलिया। उत्तर प्रदेश। 
शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 की प्रथम पाली गुरुवार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई। जिले के 15 परीक्षा केदो पर सुबह 9:30 बजे से दोपहर कर 12:00 बजे तक आयोजित इस परीक्षा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले सघन तलाशी ली गई। बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और आयोग के दिशा -निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया। केंद्रों के बाहर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
    परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने पेपर को अच्छा बताया। अखिलेश यादव नामक एक अभ्यर्थी ने कहा कि उनका पेपर अच्छा गया है। और सफलता की अच्छी संभावना है। एक अन्य अभ्यर्थिनी भी पेपर के संतुष्ट जनक होने की बात कही। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी और उनके अभिभावक अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
जिलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की सुचिता बनाए रखने और किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
 उल्लेखनीय है कि जिले में यूपीटीईटी 2026 की यह परीक्षा 15 केदो पर 2- 3 और 4 जुलाई तक कुल पांच पालियों में आयोजित की जा रही है। इन पांच पालियों में लगभग 30,438 अभ्यर्थी भाग लेगें।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम