20 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर रेलवे स्टेशन गुमटी के निकट से एक उजले रंग की कार से 20 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। इस मामले में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि बीते रात तस्करी को ला रहे एक उजले रंग की मारुति सुजुकी कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर01ईवी/ 1255 पर लदे 20 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। इन कार्टूनों में कुल 672 बोतले शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 175 लीटर बताई गई है। इस सिलसिले में कार पर सवार दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें रौशन कुमार पिता विपिन कुमार तथा प्रियांशु कुमार पिता नित्यानंद सिंह के रूप में पहचान की गई है, जो पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के रामनगर दियारा गांव के रहने वाले हैं।उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक अभिषेक कुमार तथा शशि कुमार गुप्ता के अलावा होमगार्ड के जवान आदि  थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम