बाइक सवार को धक्का देकर भरा बैग झपटकर2.55लख लूटकर अपराधी हुए फरार।
बेतिया, बिहार।
चनपटिया थाना क्षेत्र के खेरवाटोला भैसाही के बीच पोखरा के नजदीक रात बाइक सवार स्वास्थ्यकर्मी से 2.55 से भरा बैग झपट कर दोअज्ञात बदमाश फरार हो गए।घटना के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में जा गिरी, जिससे स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गया,मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित की पहचान चुहाडी निवासी,27 वर्षीय बासु कुमार,सिकटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-रे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार देर शाम वहअपने घर से बाइक पर सवार होकर बैग में 2.55 लख रुपए लेकर बगहा निवासी,एरिया मैनेजर सोहेल खान को देने शनिचरी चौक जा रहे थे, इसी दौरान खैरवाटोला भैंसाई पोखरा के पास झाड़ियां में छुपे दो बदमाश अचानक निकले, साथ ही रुपए से भरा बैग झपटकर फरार हो गए। घटना के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से बससु कुमार सड़क किनारे खेत में गिर पड़े जिसमें उनको कमर में गंभीर चोटआई,स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे,उनका इलाज कराया। घटना की सूचना मिलते ही चनपटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची,आसपास के इलाके में छानबीन की। पीड़ित केआवेदन पर प्रभारी थानाअध्यक्ष,प्रिंस कुमार ने संवाददाता को बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है,आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।
Comments
Post a Comment