30 बच्चो के चेहरे पर मुस्कान लौटाएगी स्माइल ट्रेन - डा0 संजय सिंह
मऊ, उत्तर प्रदेश।
आज गुरुवार को शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट एवं स्माइल ट्रेन संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शारदा नारायन हास्पिटल में कटे होंठ व तालू से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभांरम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 पंकज कुमार जी द्वारा फीता काट कर किया गया। चिकित्सकों के पैनल ने शिविर में पहुचें कटे होंठ व तालू से पीड़ित 30 बच्चों का स्क्रीनिंग किया गया। इस अवसर पर शारदा नारायन हास्पिटल के डायरेक्टर डा0 संजय सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कटे होंठ व तालू से पीड़ित गरीब बच्चों व परिजनों के चेहरों पर नई मुस्कान देना है। इस अवसर पर डा0 सिंह ने कहा कि चयनित सभी बच्चों का आपरेशन और पूरा इलाज लखनऊ के शारदा नारायन सिप्स में किया जायेगा। इसके लिए किसी तरह का शुल्क नही देना होगा। डा0 सिंह ने कहा कि कई बच्चों के होठ व तालू जन्मजात कटे होते हैं और पूर्ण रूप से स्वस्थ बच्चे की मुस्कान ही उसका आत्मविश्वास जगाती है। इसी आत्मविश्वास को वापस लाने में अमेरिका की स्माइल ट्रेन और शारदा नारायन सिप्स हॉस्पिटल सार्थक भूमिका निभा रहे हैं। आगे इस अवसर पर शारदा नारायन हास्पिटल के क्रिटिकल केयर स्पेष्यिलिस्ट एवं मेडिकल डायरेक्टर डा0 सुजीत सिंह ने कहा कि बीमारी बच्चों में जन्मजात होती है तथा प्लास्टिक सर्जरी द्वारा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान वापस लाई जा सकती है। इस संस्था द्वारा किसी भी उम्र के लोगों का इलाज पूर्णतया निःशुल्क है। माता-पिता शुरुआती दौर में इस बीमारी को समझ नहीं पाते हैं। इस अवसर पर ऑर्थोपेडिक सर्जन डा0 राहुल कुमार, कार्डियोलॉजिस्ट डा0 दीपक राय, न्यूरोसर्जन डा0 विशाल सिंह, लैप्रोस्कोपिक सर्जनडा0 मलिक,डा0 मालविका राय,रोहित,प्रदिप आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment