जवाहर नवोदय विद्यालय में छठ वर्ग में प्रवेश के लिए 31जुलाई तक निशुल्क आवेदन होगा।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति,शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल शुरू कर दिया है,समिति मुख्यालय के द्वारा जारी अधिसूचना केआधार पर, प्रभारी प्राचार्य,तारारानी ने संवाददाता को बताया कि इच्छुकअभ्यर्थीऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइनआवेदन जमा करने कीअंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।प्राचार्य तारारानी ने संवाददाता को बताया कि  आवेदन प्रक्रिया मुख्यालय के स्तर पर जारी संबंधित अधिसूचना केअनुसार पूरी तरह निशुल्क है,इसके लिए अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति कीआधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म अपलोड कर सकते हैं,या उल्लेखनीय बात यह है कि केंद्रीय समिति द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय के माध्यम से देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए होता है। विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं की गुणवत्तापूर्णआवासीय शिक्षा निशुल्क प्रदान देते हैं। प्राचार्य नेआगे बताया कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी,अभिभावक समिति के साइट पर पात्रता, आवश्यक दस्तावेज,परीक्षा पैटर्न एवं अन्यशर्तों की जानकारी के लिए विस्तृत विवरणिकाअवश्य पढ़ें। प्राचार्य,तारारानी ने संवाददाता को बताया कि समिति ने अभिभावकों से अपील की है के अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें,समय रहतेआवेदन प्रक्रिया पूरी कर ले,किसीभी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए वेबसाइट पर दिए गए हेल्पडिस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम