समेकित जांच चौकी डोभी से 32 पैकेट अवैध गांजा के साथ पांच गिरफ्तार।

गिरफ्तार सभी अभियुक्त यूपी के हैं रहने वाले। 
 रिपोर्ट: विनोद विरोधी
 गया, बिहार।
जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने 32 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की मात्रा सवा 31 किलोग्राम बताई गई है। इस सिलसिले में पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार सभी आरोपी यूपी के रहने वाले हैं ।इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से एक बस की तलाशी के दौरान उस पर सवार पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से 32 पैकेट अवैध गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर यूपी के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। इनमें सुग्रीव प्रजापति (52 वर्ष) साकिन सबरूपुर, थाना रसरा, जिला बलिया , दिलीप कुमार (उम्र 32 वर्ष),नारद निषाद (34 वर्ष)साकिन अमरूद मंडी ,थाना राजघाट जिला गोरखपुर, राजन सोनकर (उम्र 19 वर्ष) साकिन सरैया थाना मधुबन जिला मऊ तथा आशीष सोनकर( 19 वर्ष) साकिन अमरूद मंडी, थाना राजघाट ,जिला गोरखपुर का नाम शामिल है ।श्रीरंजन ने बताया कि छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में मद्य निषेध विभाग के सहायक अवर निरीक्षक रामप्रीति कुमार, राहुल तिवारी, विजय कुमार, धर्मेंद्र बैठा ,हलेंद्र कुमार, कमल किशोर, दिलीप कुमार ऋषि समेत सैपबल व होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम