39 लीटर अवैध शराब का विनिष्टीकरण, थाना चौक परिसर में न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई।
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के निकट पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विभिन्न आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमों में बरामद 39 लीटर अवैध शराब का विनिष्टीकरण किया।
थाना चौक परिसर में न्यायालय सिविल जज (प्रवर खंड)/त्वरित न्यायालय एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज के आदेश पर कुल 08 मुकदमों से संबंधित 16 लीटर देशी शराब एवं 23 लीटर कच्ची शराब सहित कुल 39 लीटर अवैध शराब का पंचनामा तैयार कर वीडियो व फोटोग्राफी के बीच गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार सदर देशदीपक कुमार तिवारी, आबकारी निरीक्षक सदर गिरीश कुमार, थाना प्रभारी चौक मनीष पटेल तथा हेड मोहर्रिर अनिल यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए जब्त अवैध शराब का विधिवत विनिष्टीकरण कराया गया, जिससे अवैध शराब के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
Comments
Post a Comment