गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 4 अभियुक्त गिरफ्तार, फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेंदा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस ने गनेशपुर तिराहा से मु0अ0सं0 190/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
• अमित कुमार गुप्ता (निवासी नानक नगर, नौतनवा)
• रामअशीष (निवासी लेजार महदेवा, फरेंदा)
• राकेश यादव (निवासी मराठा, कैम्पियरगंज, गोरखपुर)
• नागेन्द्र त्रिपाठी (निवासी थरौली बुजुर्ग, पुरन्दरपुर)
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीनबन्धू प्रसाद, उपनिरीक्षक मनीष कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Comments
Post a Comment