40-50 कब्रों और मजार पर डाला गया मलबा, 3 दिन में कार्रवाई की मांग।

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपाकर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की कार्रवाई की मांग। 
भारत समाचार न्यूज एजेंसी 
झांसी, उत्तर प्रदेश।
ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रभारी मोहम्मद कलाम कुरैशी  के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि मैथिली चरण पार्क के सामने, पुरानी तहसील के पास स्थित प्राचीन कब्रिस्तान मजारत हजरत सफदर मजीद एवं पीले शाह बाबा"* वक्फ संपत्ति है। यह संपत्ति उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ सेंट्रल बोर्ड लखनऊ में दर्ज है तथा राजस्व अभिलेखों में भी कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है।
वर्तमान में कुछ भूमाफियाओं द्वारा उक्त कब्रिस्तान की कीमती जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लगभग 40 से 50 कब्रों और पीले शाह बाबा की मजार को मलबा, ईंट-पत्थर डालकर दबा दिया गया है। शहर के बीच में स्थित होने के कारण भू-माफिया की नजर इस जमीन पर लगी हुई है। बोर्ड ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।
ज्ञापन में 3 दिन के अंदर उक्त स्थान से अविलंब मलबा हटवाकर कब्रों और मजार को यथास्थिति में खुलवाने तथा भूमाफियाओं के विरुद्ध कड़ी वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो मुस्लिम समाज को लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। 
इस दौरान आसिफ खान, राशिद कुरैशी, तारिक खान, रहमान पठान, इदरीश खान, रशीद अंसारी, निजाम कुरैशी, इरफान कुरैशी, मुकीम कुरैशी* सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम