दो अलग-अलग स्थानों से 406 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।


 वीआईपी वाहनों से ढोये जा रहे टेट्रा पैक में अवैध शराब। 
रिपोर्ट विनोद विरोधी
 गया, बिहार। 
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के दो अलग-अलग स्थान से कुल 406 लीटर अवैध देशी विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस मामले में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पहले बरामदगी जिले के मगध विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत गया -डोभी मार्ग पर मटिहानी के निकट एक सिल्वर रंग के कार से 69.3 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब 10 टेट्रा पैक में मौजूद था। इस मामले में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम सोनू कुमार (उम्र 30 वर्ष) पिता राम जन्म सिंह है, जो नालंदा जिले की बिहारशरीफ शहर के रामचंद्रपुर मोहल्ले का रहने वाला है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शराब से लदी वाहन संख्या बीआर 01 बीए/ 2104 को जप्त कर लिया गया है ।दूसरी बरामदगी जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाईन मोड़ के निकट की है, जहां एक हुंडई कार संख्या डब्ल्यूबी0एए/ 6051 से 337 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। इस सिलसिले में अज्ञात वाहन चालक सह वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की गई है।छापेमारी दल में शामिल अधिकारियों में सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह, नीतीश कुमार, रवि कुमार के अलावे गृह रक्षक के जवान मौजूद थे। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व भी समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से एक वीआईपी वाहन से बड़ी संख्या में टेट्रा पैक में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम